स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा -2025 ” स्वच्छ उत्सव ” के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल एवं जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली
मुख्य अथिति के रूप में एसपी अजय कुमार हुए शामिलएसपी ने कहा,स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि जीवन जीने का एक तरीका
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा -2025″स्वच्छ उत्सव”के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल एवं जिला प्रशासन द्वारा मिलकर स्वच्छता रैली निकाली गई!
अनिल कुमार पठानिया,कमांडेंट, 16वीं वाहिनीं के निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल 16वीं वाहिनी डी कंपनी कजरा एवं प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि अजय कुमार,पुलिस अधीक्षक, लखीसराय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में SSB के अभिनव तोमर, सहायक कमांडेंट द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को कार्यक्रम से अवगत कराया गया ।
रैली में संभाषण के दौरान अजय कुमार,पुलिस अधीक्षक,लखीसराय द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा अपने गांव, घर के आस-पास साफ -सफाई रखने हेतु आग्रह किया गया,बताया गया कि वर्ष- 2025 में स्वच्छता उत्सव,थीम के तहत किया जा रहा है!सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और कपड़े के थैले इस्तेमाल करें,कचरे को सही जगह फेंके,हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाएं,जिससे की पर्यावरण-अनुकूल बने,स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है,और एक स्वच्छ, स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए एक कदम है। उपरोक्त कार्यक्रम में रैली SSB कैंप नरोत्तमपुर (कजरा) से उरैन पोखरामा एवं अरमा होते हुए वापस कजरा में समाप्त हुई। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहायक कमांडेंट अभिनव तोमर निरीक्षक,राजेश कुमार, SSB के बलकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए।
