विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने बीएलओ व सुपरवाइजरों संग की बैठक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। तहसील घोरावल में उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं एईआरओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रावधानों, लाभ और औचित्य से अवगत कराया गया तथा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
SDM held a meeting with BLOs and supervisors regarding special intensive revision.इस दौरान वर्ष 1987 और 2003 की सूची के संदर्भ में जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ करने की तिथियों की जानकारी शीघ्र दी जाएगी। बीएलओ एप, फार्म प्रोसेसिंग और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीएम द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बूथों का भ्रमण कर छह प्रकार के फोटोग्राफ अपलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही मतदेय स्थलों में अनुभागों का उचित संवर्धन करने पर जोर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यदि किसी अनुभाग को अन्य मतदेय स्थल में स्थानांतरित करना पड़ेगा तो पूरा अनुभाग ही स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.