फरीदाबाद: श्रीमद् नारद महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, महापौर प्रवीण बत्रा बोलीं – धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए जरूरी

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहद आवश्यक हैं और इस दिशा में श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट सराहनीय कार्य कर रहा है। वह बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद् नारद महापुराण कथा में उपस्थित भक्तों को संबोधित कर रही थीं।

महापौर ने कहा कि व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी के मुखारविंद से नारद महापुराण सुनते हुए भक्तों का भाव-विभोर होना यह दर्शाता है कि भारतीय जनमानस के हृदय में भगवान स्वयं विराजते हैं, केवल आत्ममंथन की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश फागना ने कहा कि यदि उन्हें विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए नहीं जाना होता तो वह पूरी कथा सुनते। उन्होंने नारद जी के चरित्र वर्णन को अद्भुत और अलौकिक बताया।

वहीं, हरियाणा प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री संदीप जोशी ने कहा कि यह आयोजन दर्शाता है कि श्री महावीर प्रसाद कंसल द्वारा लगाया गया पौधा अब वटवृक्ष बनने की ओर अग्रसर है।

निगम पार्षद दीपक यादव ने कहा कि बल्लभगढ़ में यह कथा होना उनके लिए गर्व की बात है, वहीं अमित भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज निर्माण की गति तेज करते हैं। कांग्रेस महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष सोनू अहलावत ने भी ट्रस्ट के प्रयासों को सराहा।

कथा के दौरान श्री कृष्ण स्वामी जी महाराज ने कलयुग के आगमन और धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन उसके कर्म और आचरण पर निर्भर करता है। धर्मानुसार आचरण करने वाला व्यक्ति कलयुग के प्रभाव से भी सुरक्षित रहता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल, अनीता यादव (आईएएस), औषधि निरीक्षक संदीप गैलन, भाजपा नेता सुरेंद्र बबली, सेवानिवृत्त अभियंता धर्म सिंह, मदनलाल अरोड़ा, राजेश अग्रवाल, प्रेम खट्टर, मुकेश डागर, सत्यवीर डागर, मनोज गुप्ता, संजय बंसल समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.