गोरखपुर: पशु तस्करों के साथ झड़प में मेडिकल छात्र की मौत, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

गोरखपुर। (खबरें जंक्शन न्यूज़ पोर्टल)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पिपराइच में पशु तस्करों के साथ हुई झड़प में मेडिकल छात्र की मौत को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गोरखपुर में पुलिस द्वारा एक व्यापारी की हत्या की जा चुकी है। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में लगातार अन्याय हो रहा है, जो कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

सपा प्रमुख ने सरकार से गोरखपुर में पशु तस्करी की जांच कराने की मांग की और मारे गए मेडिकल छात्र के परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की अपील की।

इसी मामले पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रशासन के संरक्षण में तस्करी का धंधा चल रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व त्वरित न्याय मिलना चाहिए।”

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.