सोनभद्र: दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/रघुराज सिंह

सोनभद्र (बीजपुर)। आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर थाना परिसर में नवागत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि एवं संभ्रांतजन मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और रामलीला व दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
उन्होंने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित समुचित व्यवस्था जैसे बालू, पानी आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान पुलिस बल व पीआरबी की गाड़ियाँ लगातार गश्त करेंगी। किसी भी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दशहरा व दुर्गा पूजा के दौरान इलाके की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। बैठक में ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गौड़, रजमिलान बद्रीनाथ, इंद्रदेव सिंह, राजेंद्र साह, देव कुमार यादव, बीजपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता, यशवंत सिंह, देव कुमार, श्याम सुंदर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.