अवैध खनन परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (बीजपुर)। जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनन व परिवहन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की अलसुबह मुखबिर की सूचना पर टीम ने जरहा गांव के टोला नीमडार से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बालू सहित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जायका कॉलोनी ले जाकर सीज कर दिया। पकड़े गए वाहन पर कोई नंबर अंकित नहीं था, जिस पर चेचिस नंबर के आधार पर कार्यवाही की गई। इस मामले में प्रथम आरोपी विभूति सिंह पुत्र इंद्रदोमन सिंह निवासी खमहरिया एवं दूसरा आरोपी नसीम पुत्र तोफिक खान निवासी टोला राजो, जरहा के विरुद्ध वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह, वन दरोगा श्याम लाल, राहुल कुमार दुबे, वन रक्षक शतेन्द्र सिंह और राजेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध खनन परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज कर दी गई है। दो अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है और जांच अधिकारी राहुल कुमार दुबे को नामित किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.