जंडियाला गुरु में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर भीख मांग रही चार साल की बच्ची को कार ने कुचला

कार सवार मौके से फरार, पुलिस कर रही सीसीटीवी चेकगरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अमृतसर के जंडियाला गुरु – जीटी रोड पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक गरीब परिवार की चार साल की बच्ची को एक अज्ञात कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसा तरनतारन बाईपास के पास शाम करीब 5:30 बजे हुआ। मृत बच्ची की मां प्रिया ने बताया कि वह अपनी बेटी सिमर के साथ हाईवे पर भीख मांग रही थी कि अचानक अमृतसर की ओर से आ रही कार ने उसकी बच्ची को टक्कर मारी और लगभग 10-20 फीट तक घसीट दिया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के टायर के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि हादसे वाले इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और दोषी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृत बच्ची के दो और भाई-बहन हैं और पिता मज़दूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मांग की कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सज़ा दी जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.