सोनभद्र: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, सनसनी

  • रिपोर्ट- शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी–शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित सलखन क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे औंधे मुंह एक ट्रक चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय विरू पुत्र बाबूराम, निवासी कोटा-कनछ थाना चोपन के रूप में की है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.