एशिया कप 2025: क्या पैसों के लिए बीसीसीआई किसी भी हद तक गिर सकती हैं

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर उठे सवाल, शहीदों के परिवारों ने जताया विरोध

नई दिल्ली। यूएई में होने वाले एशिया कप 2025 का सबसे चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले ही देशभर में विरोध की लहर उठ खड़ी हुई है। कारण साफ है—हाल ही में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमले में कई निर्दोषों की जान गई थी। आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्मम हत्याएं की थीं, जिसके बाद भारत-पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं।

भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि पाकिस्तान ने ड्रोन और भारी हथियारों से हमला किया, लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को सीज़फायर की गुहार लगानी पड़ी।

पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध

हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए। सबसे बड़ा फैसला था सिंधु जल समझौते का निरस्तीकरण। भारत ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया, जिससे पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया।

BCCI के फैसले पर उठे सवाल

ऐसे हालात में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर BCCI को भारत-पाकिस्तान का मैच कराने की क्या मजबूरी थी? क्या क्रिकेट बोर्ड देश की भावनाओं से ऊपर है, या फिर यह फैसला केवल पैसे के लिए लिया गया? देशभक्ति और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को दरकिनार कर इस मैच को आयोजित करना क्या उचित है—यह अब बड़ा मुद्दा बन गया है।

नेताओं के दावे और शहीदों के परिवारों की पीड़ा

कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सब केवल वोट बैंक के लिए कहा गया था? क्या शहीदों की शहादत और निर्दोषों की मौत को भुलाकर क्रिकेट खेला जा सकता है?

खबरें जंक्शन का रुख

खबरें जंक्शन एक जिम्मेदार न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के रूप में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध करता है और यह सवाल उठाता है कि क्या आर्थिक लाभ देशभक्ति से बड़ा हो गया है? सरकार और BCCI को शहीदों के परिजनों को इस फैसले का जवाब देना होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.