शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व टीम ने 10 शातिर जुआरियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कप्तान संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार अपराधियों और शातिर जुआरियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी की अगुवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार और उपनिरीक्षक दीपक कुमार सहित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

टीम ने दबिश देकर 10 शातिर जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹42,330 नगद, 104 ताश के पत्ते, 11 मोबाइल फोन, 2 स्कूटी और 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह भी शामिल रहे।

शाहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों और जुआरियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.