सहारनपुर ब्रेकिंग: बीए की छात्रा शिवानी ने नहर में कूदकर दी जान, लोगों के समझाने के बावजूद नहीं मानी
सहारनपुर। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय बीए की छात्रा शिवानी ने नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह फोन पर किसी से झगड़ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवानी नहर के पास बने रैंप पर काफी देर तक खड़ी रही। आसपास मौजूद लोग लगातार उसे समझाते रहे और रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। अचानक उसने सिर को स्कार्फ से ढका और नहर में कूद गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत रस्सी फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, यहां तक कि कुछ युवक नहर में कूद भी गए, लेकिन शिवानी पानी में बैठ गई और तेज बहाव में डूब गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शिवानी का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरकार ऐसी नौबत क्यों आई कि एक होनहार छात्रा ने इतनी कम उम्र में अपनी जान दे दी।
