बदायूं। नेपाल में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच बदायूं संसदीय क्षेत्र के कई बुजुर्ग और महिलाएं नेपाल में फंस गए हैं। उन्होंने वीडियो संदेश भेजकर अपनी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
इस पर विधायक आदित्य यादव ने चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास को तत्काल निर्देशित किया जाए ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर भारत वापस लाया जा सके।
आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं की जनता अपने अपनों की सकुशल वापसी चाहती है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार इस मानवीय संकट में संवेदनशील रुख अपनाकर शीघ्र मदद करेगी।
