लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1112 कनिष्ठ लिपिकों व 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र सौंपे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में 1112 कनिष्ठ लिपिकों और 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को रोजगार देने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने 2016 में हुई एक्स-रे टेक्नीशियन नियुक्तियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में नौकरी देने के नाम पर घोटाले किए गए, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर युवाओं को अवसर उपलब्ध कराए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी प्रदेश में युवाओं को योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.