UP के युवाओं के लिए बड़ा मौका – 4 साल बाद होगा एग्जाम, यूपी TET परीक्षा जनवरी में

लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा आगामी 29 और 30 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।

पिछली बार यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को हुई थी। अब पूरे चार साल बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।

हालांकि आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती की दिशा में यह परीक्षा बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके बिना प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना संभव नहीं है। यूपी सरकार के इस फैसले से लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.