बेटियां दो कूलों की होती है ज्योतियां….काव्यांजलि से भावुक हुए दर्शक
स्व.अजब लाल शर्मा की स्मृति में कवि सम्मेलन आयोजितडीएम मिथिलेश मिश्र की उपस्थिति में उनके पिताजी सत्य प्रकाश मिश्र ने काव्यांजलि की अध्यक्षता
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित संगम बैंक्वेट हॉल में स्व.अजब लाल शर्मा की 5वीं पुण्य स्मृति पर सोमवार को काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के पिताजी सत्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित काव्यांजलि का संचालन युवा कवि विनीत शंकर ने की।मौके पर स्मारिका का विमोचन किया गया।डीएम मिथिलेश मिश्र ने स्व अजब लाल शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इससे पहले डीएम मिथिलेश मिश्र,सेवानिवृत जज मनोज कुमार,डीडीसी सुमित कुमार,डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार सिंह एवं भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। युवा कवि विनीत शंकर ने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के प्रति आदर निवेदन किया। उन्होंने अपनी कविता में पत्रकार और कवि को स्वाभाविक विचार धारा के होते हैं। उन्होंने हास्य और शृंगार परक कविताओं पर फोकस किया।
मुंबई के कवि पवन तिवारी ने देश की बेटियों की महिमा पर काव्यांजलि की। उन्होंने अपनी कविता में कहा कि बेटियां दो कूलों को होती है ज्योतियां,जिसकी घर जाती है,उनकी हो जाती है बेटियां… इस पंक्ति पर दर्शकों ने खूब वाहवाही दी। कवि और पत्रकार रंजीत कुमार सम्राट ने राजनीतिज्ञों पर प्रहार करते हुए काव्य रचना की,कि चुनाव आ गया है, चुनाव आ गया है,देखो रोग छा गया है चुनाव आ गया है…. इस अवसर पर नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली देवी,पत्रकार रंजीत सम्राट,डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह,सुनील कुमार,कृष्णदेव प्रसाद यादव,राजेश कुमार,जेपी सिंह,अमलेश पांडेय,प्रकाश दास,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार,जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव,नरेश यादव,पूर्व मुखिया धुरी पासवान सहित दो दर्जन से अधिक बुद्धिजीवियों को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
