रामपुर में 14 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न

रामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों के आधार पर जनपद रामपुर स्थित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित 14 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नन्दकिशोर कलाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सीधा प्रसारण

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही प्रांगण में हर्ष और उत्साह का माहौल छा गया।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन निधि पुष्कर (अनुदेशक) एवं रिचा वर्षीय (अनुदेशक) द्वारा किया गया। इस मौके पर जिले के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के कार्यदेशक, अनुदेशक और प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. मौ. आसिफ (नोडल प्रधानाचार्य) ने नवनियुक्त अनुदेशकों को शुभकामनाएँ देते हुए किया।

इस अवसर ने न केवल चयनित अनुदेशकों के चेहरों पर खुशी लाई, बल्कि संस्थानों में भी उत्साह का संचार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.