बाईक शोरूम के मैनेजर ने दिया फर्जी इंश्योरेंस

बाईक चोरी होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम देने के दौरान हुई जानकारी, क्लेम कैंसिल कियाकोर्ट के आदेश के बाद मैनेजर पर मुकदमा दर्ज हुआ

गाजियाबाद : मुरादनगर थाने क्षेत्र में संतोष आटोमोबाईल देहली-मेरठ रोड,अपोजिट गणपति पैलेस मुरादनगर में स्थित हैं। जहां से पीड़ित द्वारा एक मोटरसाईकिल हीरो स्पेलेन्डर बाईक खरीदी थी। जिसका नम्बर UP14DU8397 था। जिस का बीमा लोम्बार्ड कम्पनी द्वारा पास कराया गया था। प्रार्थी की मोटरसाईकिल इंश्योरेन्स की गयी थी। डीलर द्वारा पेन स्लिप बनाई उसमें दी गयी रकम में पलिसी नं-3005/42243801/22584/000 दिनांक 06.02.2019 को दी गयी थी। कम्पनी द्वारा दी गयी बी.बी.-64 की लिस्ट में 6 नम्बर पर पलिसी दर्शायी गयी थी। पालिसी के तहत मोटर साइकिल विक्रेता द्वारा 89000 रुपये की एन.एफ.टी खाते में की गई थी। जिसके तहत प्रार्थी को पालिसी के पेपर दे दिए गए थे। दिनांक 21.4.2021 की सुबह जीवन हास्पीटल के सामने से प्रार्थी की मोटर साइकिल चोरी हो गयी। जिसके मुकदमा थाना मोदीनगर में अपराध संख्या 0332/2021 दर्ज कराया गया। किन्तु पुलिस तफतीस में मोटर साईकिल नहीं मिली। जिसके बाद बैंक इंश्योरेंस पोलिसी के तहत अपनी मोटर साइकिल के पैसे की मांग की गयी। इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा प्रार्थी को उसकी चोरी हो गयी मोटर साईकिल की इश्योरेंस की रकम दिलाने के स्थान पर स्पष्ट कह दिया कि प्रार्थी का कोई इश्योरेंस नहीं है। और किसी तरह का पेमेन्ट नहीं होगा। इस सम्बन्ध में पीड़ित जितेंद्र ने शोरूम के मालिक संतोष को अधिवक्ता के माध्यम से, 14.08.2024 को नोटिस भिजवाया जो विपक्षीगण को प्राप्त हो गया। लेकिन विपक्षीगण द्वारा मोटरसाईकिल की बाबत कोई पेमेन्ट नही दी गयी।
चार साल धक्के खाने के बाद पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से शोरूम के मालिक संतोष व इंश्योरेंस कंपनी लोम्बार्ड पर 420 जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिसकी जांच मुरादनगर थाना पुलिस कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.