विश्व हिंदू महासंघ द्वारा मनाई गई महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि

रामपुर। विश्व हिंदू महासंघ रामपुर इकाई द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य महंत अवैद्यनाथ महाराज जी की 11वीं पुण्यतिथि शनि देव मंदिर, रठौंडा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन से हुआ, जिसके बाद महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंडल और प्रदेश से आए विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।

नई जिम्मेदारियों की घोषणा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी ऋषभ कश्यप ने संगठन की मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। उन्होंने योगेश यादव को मेन विंग का जिलाध्यक्ष और अजय वर्मा को गौ रक्षा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस मौके पर प्रदेश मंत्री विष्णु रावत, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र भारती, जिला प्रभारी सरजीत कुमार चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माहौल श्रद्धा और समर्पण का रहा, जहां सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.