मोदी की गारंटी युवाओं और महिलाओं को कर रही सशक्त

सिकन्दराबाद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरादाबाद व नया गाँव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भाग लिया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 30 दिसंबर को सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ही स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।सांसद महेश शर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्य सार्थकता से एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.