प्रयागराज। करेली हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना लाल पुत्र राम खेलावन, निवासी धुस्कहा, थाना कौशाम्बी, जनपद कौशाम्बी (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मुन्ना लाल ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए। उसने कबूला कि उसकी मुलाकात सरन सिंह से लेबर चौराहे, करेली में हुई थी। इसके बाद वह कई बार सरन सिंह के घर गया और वहां तंत्र-मंत्र करने का नाटक किया।
मुन्ना लाल ने सरन सिंह को घर में “साया” होने की बात कहकर झांसा दिया और उसे परिवार के अजय सिंह उर्फ गुड्डू के बेटे पियूष की बलि देने की सलाह दी। आरोपी ने साफ तौर पर कहा कि “पियूष को काटकर 09 टुकड़े करो और शव को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर दिशा में फेंको, तभी गृह दोष शांत होगा।”
आरोपी ने माना कि यह पहली बार था जब उसने किसी को शव के टुकड़े कर अलग-अलग दिशाओं में फेंकने की सलाह दी। उसने यह भी खुलासा किया कि इस दौरान उसकी सरन सिंह से कई बार मुलाकात हुई और फोन पर लगातार बातचीत भी होती रही।
आखिरकार पुलिस पूछताछ में तांत्रिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा –
“मैने ही सरन सिंह से पियूष की हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंकने को कहा था, यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी।”
