सघन जागरूकता अभियान : समझदारी की बात सबके साथ

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में लाला छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज एवं सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं में सघन एड्स जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः प्राचार्य सुबोध मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. सुमन अब्राहम ने की।

जिला क्षय रोग अधिकारी/जिला एड्स अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने एचआईवी/एड्स फैलने के प्रमुख चार कारणों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई या सिरिंज से इंजेक्शन लगाने तथा संक्रमित गर्भवती महिला से उसके शिशु में फैलती है। साथ ही उन्होंने एचआईवी एड्स एक्ट 2017 तथा एसटीआई-आरटीआई के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया।

काउंसलर राजेश कुमार सागर ने कहा कि एचआईवी संक्रमित महिला का प्रसव डॉक्टर की देखरेख में ही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित मरीजों में टीबी होने की संभावना सबसे अधिक रहती है, इसलिए उनकी टीबी जांच अनिवार्य है।

कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना, मैनेजर संपूर्ण सुरक्षा केंद्र एवं आकाश सक्सेना, ओआरडब्ल्यू संपूर्ण सुरक्षा केंद्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मेघ सिंह, अजय कुमार सक्सेना, श्रीमती चित्रा शर्मा, चंद्रप्रकाश, सोमप्रभात, आयोग दीक्षित, विपिन कुमार गुप्ता, कमल कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, मनप्रीत साहनी, सूर्य प्रकाश सहित सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं श्रीमती कामिनी गुप्ता, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती हैमिल्टन एवं श्रीमती निर्मला गुप्ता मौजूद रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.