अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खुली अवैध कैंटीन बंद कराने की मांग, अपना दल (कमेरावादी) का धरना-प्रदर्शन

मुरादाबाद, 29 अगस्त 2025। मुरादाबाद में अवैध रूप से संचालित कैंटीन और शराब की ओवररेट बिक्री के खिलाफ अपना दल (कमेरावादी) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में किया गया।

डॉ. तुरैहा ने आरोप लगाया कि थाना कटघर क्षेत्र अंतर्गत गुलामबाड़ी चुंगी और दस सराय के पास अंग्रेजी शराब की दुकानों में अवैध कैंटीन चलाई जा रही है। इतना ही नहीं, यहां देशी शराब की दुकान पर नाबालिगों से काम कराया जा रहा है और समय से पहले व बाद में दुकान खोलकर ओवररेट में शराब बेची जा रही है।

इसी प्रकार थाना मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड कुंदन पेट्रोल पंप के सामने, गागन चौराहा और खुशहालपुर-पीएसी बाईपास पर भी देशी शराब निर्धारित दर से अधिक दामों पर बेची जा रही है। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत चक्कर की मिलक में भी गंगाराम सैनी द्वारा घर से अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बेचने और पिलाने का आरोप लगाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन शिकायतों की जानकारी कई बार दी गई, लेकिन आबकारी अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह की मिलीभगत के चलते मामलों का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

धरना-प्रदर्शन में रामोतार सागर, चमन सागर, तौसीफ अहमद, सरफराज हुसैन, इस्लाक हुसैन, बाबू खान, राहुल सागर, अजय सैनी, विनोद सागर, सुदामा सागर, छत्रपाल सागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.