रामपुर: इण्टर कालेज नवाबगंज बिलासपुर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रैली का आयोजन

रामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की कार्ययोजना के अनुसार इण्टर कालेज नवाबगंज बिलासपुर प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त मिल्टन एकेडमी बिलासपुर में पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी, रीता इण्टर कालेज मिलक में पोस्टर प्रतियोगिता, डीएवी कन्या इण्टर कालेज बिलासपुर में प्रधानाचार्या डा० रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता एवं राजकीय इण्टर कालेज, मनुनगर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी प्रधानाचार्यों द्वारा स्वीप के सभी कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.