बिहार में हाई अलर्ट : नेपाल मार्ग से घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, खुफिया एजेंसियां सतर्क

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर बिहार पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के तीन कुख्यात आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हो चुके हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार जिन आतंकियों की बिहार में इंट्री हुई है, उनके नाम इस प्रकार बताए जा रहे हैं—

हसनैन अली, निवासी रावलपिंडी, पाकिस्तान

आदिल हुसैन, निवासी उमरकोट, पाकिस्तान

मो. उस्मान, निवासी बहावलपुर, पाकिस्तान

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए थे और वहां से पिछले सप्ताह बिहार की सीमा में प्रवेश कर गए। विधानसभा चुनाव से पहले इन आतंकियों की मौजूदगी की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इनकी तलाश में जुटी हुई हैं। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.