रामपुर में प्रधान चुनाव से पहले बवाल, पुलिसकर्मी घायल, छह गिरफ्तार

रामपुर। तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर में चुनाव से पहले ही मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ आमने-सामने आ गए।

सूचना मिलते ही थाना टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान हुए पथराव में एक हेड कॉन्स्टेबल के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एडिशनल एसपी रामपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 6-7 लोग आपस में विवाद के दौरान घायल हुए हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.