यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 141 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,63,000 रुपये का सम्मन शुल्क

एटा* यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.08.2025 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।

जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न की विशेष चेकिंग की गई। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड पर कार्यवाही की गई और ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारी बैठाकर चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई। चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 141 वाहनों के चालान कर 1,63,000 रुपये सम्मन शुल्क किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.