अजनाला: भारत-पाक सीमा के नज़दीक रावी दरिया में बढ़ा पानी का स्तर, प्रशासन अलर्ट पर

अमृतसर। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश और रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी के चलते अजनाला में भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक बहने वाले रावी दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रावी दरिया का दौरा किया और हालात का जायज़ा लिया।

धालीवाल ने बताया कि दरिया के नज़दीकी गांवों में प्रशासन द्वारा घोषणाएँ (अनाउंसमेंट) कर लोगों से अपील की गई है कि वे दरिया के किनारे न जाएं। साथ ही किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे रावी दरिया पार खेती करने न जाएं क्योंकि पानी का स्तर कभी भी और बढ़ सकता है।

प्रशासन की ओर से टीमों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.