गाजियाबाद, विजय नगर: थाना विजय नगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सोसायटी में एक महिला को स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाना भारी पड़ गया। मामला उस समय बढ़ गया जब सोसायटी के ही एक व्यक्ति ने महिला को बीच सोसायटी में बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला जब भूखे कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी आरोपी ने उसे रोकते हुए मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में आरोपी को महज एक मिनट में महिला को 10 से अधिक थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। यह शर्मनाक घटना लोगों के बीच खुलेआम हुई और किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना विजय नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
