हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है।
हरतालिका तीज 2025 की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 बजे से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार इस साल हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।
शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:56 बजे से लेकर 8:31 बजे तक रहेगा। इस समय माता पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करने से पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
हरतालिका तीज पूजा विधि
सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें।
घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और माता पार्वती व भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।
सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें।
इसके बाद शिव-पार्वती का पूजन करें।
माता पार्वती को फूल, फल, अक्षत, सिंदूर और सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
धूप और दीपक जलाएं और माता पार्वती की आरती करें।
अंत में माता पार्वती से पति की लंबी उम्र, संतान के सुख और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं पर आधारित है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।
