मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोरी में नव निर्मित लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

मोदीनगर। आज मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोरी में नव निर्मित लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं अध्ययनशील नागरिकों के लिए ज्ञान, अध्ययन और प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आयोजित ग्राम जन चौपाल में विधायक ने ग्रामवासियों से संवाद किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें संज्ञान में लेते हुए विधायक ने आश्वासन दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि ग्राम का समग्र विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक सक्रिय सहयोग और सहभागिता प्रदान करे। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही एक विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर ग्राम और विधानसभा क्षेत्र का निर्माण संभव है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, बीडीओ पीयूष राय, अमित चौधरी, ग्राम प्रधान समेत अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.