रोटरी क्लब मोदीनगर ने शिक्षा व सामाजिक सेवा में बढ़ाया कदम

फरीदनगर:  18 अगस्त को रोटरी क्लब मोदीनगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, फरीदनगर में एक विशेष सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन, पुरस्कार वितरण एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में 10 विद्यार्थियों की वार्षिक शुल्क का सहयोग किया। इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब के कई सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से योगदान दिया, जिनमें रोट. आभाष कंसल, रोट. अजय गोयल, रोट. परमोद तंवर, रोट. अनिल सामंत, रोट. अनिल सेन, रोट. सचिन गुप्ता, रोट. अक्षय सिंघल, रोट. धर्मेश शर्मा और रोट. मुकेश गोयल (दो छात्रों का सहयोग) शामिल रहे।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि कंप्यूटर लैब का शुभारंभ रहा। क्लब अध्यक्ष रोट. अजय गोयल ने इस लैब हेतु 10 कंप्यूटर भेंट किए। इस कार्य में क्लब सचिव रोट. मुकेश गोयल का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि कंप्यूटर लैब का दीर्घकालीन रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा और क्लब भविष्य में भी तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डी.जी. रवी बाली, पी.डी.जी. दीपक गुप्ता, डी.डी.जेड. मनीष गर्ग, श्रीमती सीमा गुप्ता, एस.सी. मित्तल, विनीत अग्रवाल, अखिलेंद्र गटग, हरिकिशन अग्रवाल, परवीन गुप्ता सहित अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

क्लब ने अपने मूल मंत्र “स्वयं से ऊपर सेवा” को सार्थक करते हुए शिक्षा, सामाजिक उत्थान और प्रतिभा संवर्धन के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। इस मौके पर अन्य रोटेरियन शलभ सिंघल, आलोक गुप्ता, ललित कुमार सहित अनेक सदस्य भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.