राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में सीटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ

बदायूँ:  राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में आज अत्याधुनिक सीटी स्कैन (CT Scan) सुविधा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा बदायूँ जनपद के उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कॉलेज में स्थापित नई मशीन फिलिप्स 128 स्लाइस हाई पावर सीटी स्कैन मशीन है, जो जनपद की सबसे अत्याधुनिक व उच्च क्षमता वाली मशीन है। इसके माध्यम से चोट, संक्रमण, ट्यूमर तथा आंतरिक असामान्यताओं का अधिक सटीक और त्वरित निदान संभव होगा।

जांच शुल्क निर्धारित किए गए हैं –

बिना कॉन्ट्रास्ट : ₹600 – ₹1500

कॉन्ट्रास्ट सहित : ₹2500
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार ने बताया कि सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधा से बदायूँ ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में लगातार नई चिकित्सा सुविधाएँ जोड़ी जा रही हैं, ताकि आमजन को घर के नजदीक उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मुक्तयाज हुसैन, डॉ. अमित कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. लालेन्द्र यादव सहित शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य – शिबशंकर मौर्या, रिजवान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

इस सुविधा के शुरू होने से बदायूँ और आसपास के मरीजों को आधुनिक, किफायती और समय पर निदान की सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.