हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनीषा केस को CBI जांच के लिए सौंपने की की घोषणा

चंडीगढ़, 20 अगस्त (एम.पी. भार्गव): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मनीषा केस की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार की मांग पर यह केस CBI को सौंपा जा रहा है ताकि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित तरीके से हो सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मामले की CBI जांच कराकर न्याय दिलाना ही हमारी जिम्मेदारी है और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।”

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है और लोग सरकार की इस पहल को एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.