फरीदाबाद में जुआ खिलाने और खेलने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹43,200 नकद बरामद

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध जुए पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 की टीम ने गुप्त सूचना पर छापा मारकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक (निवासी सेक्टर-56), संजय, साहिल, राजेश कुमार, सुधीर और सुरजन (जुआ खिलाने वाला) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹43,200 नकद, 7 गिट्टी दाने, 43 प्लास्टिक कॉइन, एक चमड़े का गिलास और 10 प्ले कार्ड बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अगस्त को चौकी प्रभारी दर्शन अरोड़ा के नेतृत्व में गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि तिकोना पार्क, फरीदाबाद के पास स्थित सुरजन की दुकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सभी आरोपियों को धर दबोचा।

जांच में सामने आया कि आरोपी सुरजन अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान (तिकोना पार्क के पास) में जुआ खिलाता था। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.