मिर्जापुर : डीएम पवन कुमार गंगवार की सख्ती, भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर – जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आईएएस ने वृद्ध महिला बुद्धनी देवी की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया। बुद्धनी देवी ने आरोप लगाया था कि गांव के ओमप्रकाश पांडेय और अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।

डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर गुलाब चंद्र को सौंपी। जांच के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कार्रवाई की जानकारी

मुकदमा दर्ज – SHO कोतवाली देहात सदानंद सिंह ने विपक्षियों पर BNS 2023 की धारा 115(2), 352, 351(2), 326(e), 3(5) और SC/ST अधिनियम 1989 की धारा 3(1) द, 3(1)(ध), 3(2)(व) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – CO सदर अमर बहादुर ने कहा कि असहाय महिलाओं और वृद्ध नागरिकों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

डीएम की प्राथमिकता – जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी।

जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में प्रशासन की सक्रियता को लेकर संतोष देखा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.