ऐलनाबाद 14 अगस्त ( एम पी भार्गव ): जीवन नगर रोड स्थित श्री सद्गुरु प्रताप सिंह चौक, जिसे स्थानीय लोग बुढीमेड़ी चौक के नाम से भी जानते हैं, पर डिवाइडर न होने के कारण आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। इस चौक की चारों ओर की सड़कों पर डिवाइडर की कमी से वाहन चालकों को दिशा निर्धारण में परेशानी होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
कामरेड सरबजीत सिंह ने बताया कि यदि समय रहते चौक की मरम्मत व डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया गया, तो किसी बड़े हादसे में जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने जिल प्रशासन और ग्राम पंचायत से अपील की है कि जल्द से जल्द चौक की रिपेयर कराकर चारों तरफ डिवाइडर बनाए जाएं, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
