भारत का लोकतंत्र विविधता की हिफाज़त करता है – सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भारत के लोकतंत्र के संबंध में प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि इस धरती पर विभिन्न नस्लें और धर्म पाए जाते हैं, जिनमें एक पौधे की तरह अलग-अलग प्रकार की जातियां, रंग और रूप शामिल हैं। यहां इंसानों की बड़ी भीड़ एक बगीचे के फूलों की तरह मिल-जुलकर रहती है। भारत भी ऐसा ही देश है, जहां तरह-तरह के फूलों की महक से यह धरती सुगंधित है। यहां की आबादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, यहूदी, बौद्ध और जैन धर्म के मानने वाले लोग शामिल हैं, जिससे देश में विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का संगम दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र इस विविधता की हिफाजत करता है और हर व्यक्ति को बराबरी के अधिकार देता है। इस व्यवस्था के तहत हर नागरिक को वोट देने और चुनाव लड़ने का हक है। मुसलमानों के लिए यह विशेष महत्व रखता है क्योंकि उन्हें अपने धार्मिक मामलों को संभालने और अपने तौर-तरीके से जीवन जीने की पूरी आज़ादी है।

सांसद नदवी ने मुसलमानों से अपील की कि वे इस व्यवस्था का सही इस्तेमाल करें, एकजुट होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपनी आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से मज़बूत बनाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.