पुलिस भर्ती में आयु में तीन वर्ष की छूट देने पर अभ्यर्थियों में ख़ुशी की लहर

युवाओं ने विधायक के आवास पर जाकर किया धन्यवाद

सिकंदराबाद- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने के निर्णय के लिए आज क्षेत्र के युवाओं ने सिकंदराबाद विधायक के आवास पर आकार उनका धन्यवाद दिया और उनके द्वारा इस संदर्भ में किए गए प्रयास की सराहना की। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने हेतु विधायक लक्ष्मीराज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनसे आग्रह किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य लिए यह निर्णय बहुत ही अच्छा कदम है साथ ही सरकार का यह कदम युवाओं के प्रति सरकार की सवेंदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.