मोदीनगर, 12 अगस्त 2025। बेगमाबाद बुदाना (बाहर) स्थित बड़ी मस्जिद कमेटी एवं राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी बंजर व रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने आज मोदीनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद मोदीनगर और तहसील प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में सुस्ती और लापरवाही बरत रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, खसरा संख्या 1014, 1015, 1016, 1017, 1018 आदि में स्थित बड़ी मस्जिद और कब्रिस्तान की पैमाइश कर कार्रवाई का प्रस्ताव दो सप्ताह पहले तय हुआ था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों में गहरा रोष है।
विश्व सनातन हिंदू वाहिनी, सत्य सनातन हिंदू वाहिनी, हिंदू समाज पार्टी, वीर बलिदान भगत सिंह सेवा समिति, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, पूर्व सैनिक संघ और हिंदू युवा वाहिनी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि एक सप्ताह के भीतर मस्जिद कमेटी द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाकर नगरपालिका परिषद को कब्जा मुक्त सौंपा जाए।
एसडीएम मोदीनगर ने बताया कि विवादित भूमि की जांच फसली वर्ष 1359 के आधार पर की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन में पंकज कंसल, नीरज शर्मा, सागर, सचिन, नितिन शर्मा, सतीश, दीपक, निर्दोष, अमरदीप कोरी, राज कृष्णपाल सिंह, सुखबीर सिंह, अश्वनी गुप्ता, धीरेन्द्र शर्मा, प्रिन्स, उज्जवल, बरहम सिंह, शशांक कश्यप, अंकित, अमित सोनी, मोहित सोनी, बंटी, राजन, निर्दोष एडवोकेट, विनोद सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
