वोट चोरी मामले में 13 अगस्त को मिर्जापुर में कांग्रेस का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 13 अगस्त 2025 को कांग्रेस पार्टी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन जननायक राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी का पर्दाफाश करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी की आवाज को मजबूती देने के लिए कांग्रेस के सभी साथियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी छोटे खां ने बताया कि धरना-प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायक, सभी निवर्तमान व पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन की उपस्थिति अनिवार्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.