हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पत्रकारों से की मुलाकात, ग्राउंड जीरो से सच्चाई दिखाने का किया आह्वान

हरियाणा ( एम पी भार्गव ) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चैनल चलाने वाले 100 से अधिक पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान यू-ट्यूब, फेसबुक और न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मौजूदा समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि जनता आज सोशल मीडिया पर भरोसा करती है, इसलिए इस माध्यम से जुड़े पत्रकारों की जिम्मेदारी भी अधिक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार ग्राउंड जीरो से सच्चाई दिखाएं, ताकि जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने आए हुए सभी प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि भविष्य में सोशल मीडिया में कार्यरत पत्रकारों के हितों और उनके सुखद भविष्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार शीघ्र ही उचित कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल प्रशंसनीय होगा, बल्कि स्वागत योग्य कदम भी साबित होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.