Mirzapur: एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कर रहे सेवा कार्य, राहत शिविरों में लगातार मौजूद

मिर्जापुर में प्रशासनिक अमला पूरी ताकत से जुटा, अब तक 25,000 भोजन पैकेट बांटे गए

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में हाल की भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के बीच प्रशासनिक मशीनरी पूरी सक्रियता के साथ काम में जुटी हुई है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र स्वयं टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत शिविरों में पहुंचकर जनसेवा में पूरी निष्ठा से जुटे हैं।

गांव-गांव घूमकर वह बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित राहत उपलब्ध करवा रहे हैं। ईमानदारी, तेज़ तर्रार कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण के कारण एसडीएम गुलाब चन्द्र को क्षेत्र में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

प्रशासनिक टीम मैदान में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विशाल कुमार भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
एसडीएम सदर के नेतृत्व में तहसीलदार सदर विशाल शर्मा, बीडीओ छानबे, मझवां, कोन, पहाड़ी अपने-अपने ब्लॉकों में स्थित बाढ़ चौकियों से राहत कार्यों का संचालन कर रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर
70 से अधिक नावों को राहत कार्य में लगाया गया है

2 SDRF टीमें और बाढ़ PAC टीम भी राहत कार्यों में सक्रिय

एसपी सिटी नीतेश सिंह, सीओ सिटी विवेक जावला और सीओ सदर अमर बहादुर लगातार क्षेत्रीय भ्रमण पर हैं

भोजन और सामग्री का वितरण
प्रशासन के साथ-साथ सरकारी, गैर-सरकारी और सामाजिक संगठन भी सेवा कार्यों में सहभागी बने हुए हैं।
अब तक 25,000 से अधिक भोजन पैकेटों का वितरण किया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल रही हैं।

जिलाधिकारी स्वयं कर रहे निगरानी
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार पूरे अभियान की निगरानी स्वयं कर रहे हैं, और प्रत्येक स्तर पर समन्वय बनाकर राहत कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं।

जनपद मिर्जापुर में प्रशासनिक अमले की तत्परता और समर्पण ने यह संदेश दिया है कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार और प्रशासन जनता के साथ खड़े हैं, और हर ज़रूरतमंद को सहायता पहुंचाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.