अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्रवाही करते हुए 770 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 03 अगस्त को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए जितेंद्र वासी NIT फऱीदाबाद को 770 ग्राम गांजा सहित कैंची चौक NIT-5 फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना NIT फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को अपने एक अन्य साथी से बेचने के लिए लाया था। जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच उंचा गांव द्वारा की जा रही है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.