ड्रमंड गंज मिर्जापुर: क्षेत्र में शनिवार रात से हो रही बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में रविवार दोपहर भूस्खलन होने से घाटी में पत्थरों और मिट्टी का मलबा गिर पड़ा। कार्यदाई संस्था डीबीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी और एनएचएआई की टीम ने मलबा हटाने के लिए वाहनों का आवागमन एक लेन से बंद कराते हुए मलबा हटाने में जुटी हुई है। भारी बारिश के चलते ड्रमंडगंज घाटी में इस वर्ष तीसरी बार भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते पत्थरों और मिट्टी मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बिखरा हुआ है।टीम जेसीबी मशीन व डंफर से मलबा साफ करने में लगी हुई है। बारिश के मौसम में ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। एनएचएआई के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश से ड्रमंडगंज घाटी में भूस्खलन होने से पहाड़ का मलबा गिरकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया है।टीम मलबा को हटाने में तेजी से जुटी हुई है।देर शाम तक मलबा साफ कर लेने पर बंद लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
