दयावती मोदी एकेडमी में Investiture Cum Felicitation Ceremony सम्पन्न, पुलिस अधीक्षक रामपुर रहे मुख्य अतिथि
रामपुर | आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को दयावती मोदी एकेडमी में Investiture Cum Felicitation Ceremony का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 99.40% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी मेधावी छात्रा जैस्मीन कौर को विद्यालय द्वारा प्रदत्त ₹21,000 का चेक और जिला टॉपर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने मंच से उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के महत्व को समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मिलक, स्कूल स्टाफ, छात्र और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा शुक्रवार परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसी दिन पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पूरे परिसर का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों और कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच की तथा परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण प्रशासनिक अनुशासन और सुविधाओं की सुदृढ़ता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
