लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने आज एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए अपने ही निजी सचिव जय किशन सिंह को पुलिस से गिरफ्तार करवाया।
जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने मंत्री से शिकायत की थी कि जय किशन सिंह द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की जा रही हैं।
महिला ने रोते हुए मंत्री असीम अरुण को पूरी घटना बताई। इस पर मंत्री ने बिना देरी किए तुरंत पुलिस को फोन मिलाया और जय किशन सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी सचिव को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मंत्री असीम अरुण का यह कदम सरकारी कार्यालयों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस मामले को लेकर समाजिक और राजनीतिक हलकों में मंत्री के फैसले की काफी सराहना की जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और महिला कर्मचारी का बयान दर्ज किया जा रहा है।
मामले को लेकर समाज कल्याण विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
Ask ChatGPT
