पुलिस लाइन रामपुर में विदाई समारोह आयोजित, नौ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त

रामपुर। दिनांक 31 जुलाई 2025 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर अथवा ऐच्छिक सेवा निवृत्ति पर जा रहे नौ अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में किया गया।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को सप्रेम उपहार भेंट कर, माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में दिये गये समर्पण और अनुकरणीय सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण इस प्रकार हैः

उपनिरीक्षक श्री मिश्री लाल
नियुक्ति: 01.01.1989 को रामपुर
सेवा काल: 36 वर्ष 6 माह
सम्मान: 20 नगद पुरस्कार, 30 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: थाना अजीमनगर, रामपुर

उपनिरीक्षक श्री जयवीर सिंह
नियुक्ति: 02.01.1987 को शाहजहाँपुर
सेवा काल: 38 वर्ष 6 माह
सम्मान: DGP मेडल (2021), 15 नगद पुरस्कार, 28 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: थाना सैफनी, रामपुर

उपनिरीक्षक श्री रामपाल गौतम
नियुक्ति: 02.01.1987 को शाहजहाँपुर
सेवा काल: 38 वर्ष 6 माह
सम्मान: DIG प्रशंसा (2018), 10 नगद पुरस्कार, 15 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: थाना मिलक, रामपुर

उपनिरीक्षक श्री रजी अहमद खां
नियुक्ति: 25.07.1984 को अलीगढ़
सेवा काल: 41 वर्ष
सम्मान: राष्ट्रपति पुलिस पदक (2025), गृह मंत्रालय गोल्ड मेडल (2024), DGP मेडल (2020)
वर्तमान तैनाती: थाना शहजादनगर, रामपुर

मुख्य आरक्षी श्री कुंवर सिंह
नियुक्ति: 01.01.1985 को रामपुर
सेवा काल: 40 वर्ष 6 माह
सम्मान: 30 नगद पुरस्कार, 20 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर

मुख्य आरक्षी प्रोन्नत श्री वृहमस्वरूप
नियुक्ति: 01.10.1984 को PAC मुरादाबाद
सेवा काल: 40 वर्ष 9 माह
सम्मान: DIG मेडल (1994), 35 नगद पुरस्कार, 50 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर

मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) श्री भगवान सिंह
नियुक्ति: 29.06.1995 को बदायूं
सेवा काल: 30 वर्ष 1 माह
सम्मान: 15 नगद पुरस्कार, 20 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर

उर्दू अनुवादक श्री नईम अहमद
नियुक्ति: 19.08.1995 को रामपुर
सेवा काल: 29 वर्ष 11 माह
सम्मान: 12 नगद पुरस्कार, 15 उत्तम प्रविष्टियाँ
वर्तमान तैनाती: थाना सिविल लाइन, रामपुर

फालवर श्री रामगोपाल
नियुक्ति: 09.08.1997 को रामपुर
सेवा काल: 27 वर्ष 11 माह
सम्मान: 15 नगद पुरस्कार
वर्तमान तैनाती: रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्तजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि “आपकी निष्ठा, सेवा भावना और अनुशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। आपकी विदाई एक युग का समापन है, परंतु आपकी सेवाएँ अमिट छाप छोड़ती रहेंगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.