एक करोड़ की लागत से होगा मन्दिर का सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार

विधायक द्वारा शासन को भेजा गया था प्रस्ताव

सिकंदराबाद ।सिकंदराबाद स्थित सन्त शिरोमणि बाबा प्रकाश दास महाराज शक्ति मन्दिर के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार के लिए विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।विधायक के सफल प्रयास से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार हेतु मंजूरी मिल गई है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया मंदिर के जीणोद्धार और सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ की लागत से कार्य होगा।
इसमें मंदिर परिसर में मौजूद कुंड की सफाई होगी। मंदिर में चारों ओर विशेष प्रकाश व्यवस्था, मंदिर परिसर में बड़े हॉल व चारदीवारी, मंदिर में स्थापित मूर्तियों को विशेष रूप से स्थापित, पीछे बनी गैलरी का जिर्णोद्धार, सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था, बाहर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशेष कुर्सियां आदि कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मंदिर का भव्य तरीके से कायाकल्प किये जाने के साथ ही भव्य पार्क आदि के भी प्रस्तावित निर्माण कार्य किये जाएंगे। जल्द ही मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में भी ख्याति प्राप्त करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.