पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

ऐलनाबाद,सिरसा, 29 जुलाई(एम पी भार्गव): गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। नामांकन/अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। हालांकि डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.