बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर में करंट से मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 38 घायल

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार की भोर में दर्दनाक हादसा हो गया। अवसानेश्वर मंदिर में हर-हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच करंट फैलने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 30 से 40 की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सावन का सोमवार होने की वजह से यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी। हालांकि यह घटना क्यों हुई? इसकी वजह बंदरों का हंगामा बताया जा रहा है।

हैदरगढ़ के पास अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार के दिन जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आधी रात के बाद से ही पहुंच रहे थे। अचानक से धमाचौकड़ी की जोर की आवाज आई। ऊपर बिजली के तारों पर बंदरों की उछल-कूद चल रही थी। अचानक से एक तार टूटकर सीधे मंदिर के टिन शेड पर गिरा। और फिर अगले ही पल परिसर में लगे मेटल्‍स में करंट फैल गया।

मंदिर में मौजूद चश्मदीद लोगों ने बताया कि बंदरों के हंगामे के बाद ही करंट फैलने वाली घटना हुई। इस दौरान टिन शेड से होते हुए लोहे और बाकी धातु के गेट, ग्रिल सबमें में करंट आ गया। हादसा होते ही अफरातफरी का माहौल फैल गया। एक मृतक की पहचान प्रशांत पुत्र राम गोपाल निवासी मुबारकपुर थाना लोनीकटरा के रूप में हुई है, दूसरे मृतक की पहचान में प्रशासन जुटा हुआ है। भगदड़ में कई लोग घायल।

यह घटना आज सुबह तीन बजे करीब की है। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। इसके बाद वहां करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। जिले के डीएम सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञा दिया उचित दिशा निर्देश

प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं.

Chief Minister योगी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि State government इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी. Chief Minister ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने तथा उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है.”

पोस्ट में आगे लिखा गया, “सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है.”

 दुर्घटना के सम्बन्ध में बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की बाइट

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.